सहारनपुर चपाती बैंक के फूड कंटेनर का उद्घाटन
सहारनपुर। सहारनपुर चपाती बैंक की ओर से मंगलवार को लगाए गए फूड कंटेनर का उद्घाटन सिटीजन वेलफेयर सोसायटी के संस्थापक केएल अरोड़ा ने किया। इस कंटेनर का इस्तेमाल जानवरों को खाना उपलब्ध कराने के लिए किया जाएगा।
मंगलवार को ज्वाला नगर लिंक रोड पर फूड कंटेनर के उद्घाटन के बाद संस्था के संस्थापक मनीष अरोड़ा ने कहा कि शहर के विभिन्न हिस्सों में ऐसे कंटेनर लगाए जाएंगे। इसमें पशुओं के लिए घरों में बचा हुआ खाना रखा जाएगा। अरोड़ा ने संस्था के कार्यों की सराहना कर कहा कि अन्य संस्थाओं को भी इस तरह के प्रयास करने चाहिए। इस दौरान सोनू मिनोचा, कमल श्रीवास्तव, सौरभ श्रीवास्तव, प्रदीप डोडा, प्रशांत गुप्ता, घनश्याम पंत, अमर गुप्ता, मिक्की गुलाटी, प्रिंस छाबडा, रोहित अरोडा, शीतल अरोडा, विपुल अरोडा, लक्ष्मीनारायण वर्मा, अशोक बजाज, पूनम सैनी, राजीव गुप्ता आदि मौजूद रहे।