सहारनपुर। महापौर संजीव वालिया, विधायक देवेंद्र निम और नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने बृहस्पतिवार को दिल्ली रोड स्थित इंद्रप्रस्थ एवं पैरामाउंट कॉलोनी में करीब 79 लाख की लागत से निर्मित तीन सीसी सड़कों, पार्क की चहारदीवारी और रेन वाटर हार्वेस्टिंग निर्माण कार्य का लोकार्पण किया। इसके अलावा पैरामाउंट कॉलोनी में सात पार्कों की चहारदीवारी, वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम एवं गेट के निर्माण कार्यों का भी शिलान्यास किया गया।
कार्यक्रम में मेयर संजीव वालिया ने कहा कि नगर निगम लगातार शहर को स्मार्ट बनाने के अपने संकल्प की ओर बढ़ रहा है। विधायक देवेंद्र निम ने कहा कि उनके रामपुर विधानसभा क्षेत्र की दो कॉलोनियां इंद्रप्रस्थ और पैरामाउंट स्मार्ट सिटी की परिकल्पना को पूरा करतीं हैं। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि उनका उद्देश्य पैरामाउंट को मॉडल कॉलोनी बनाना है। अध्यक्ष अमित शर्मा, मयंक पांडेय एवं गुलशन नागपाल ने भी विचार रखे। इस दौरान रणधीर सिंह, जगदीश चौहान, रामजी सुनेजा, गोकरणदत्त शर्मा, राजीव सैनी, शिवानी शर्मा, सुनील सूरी, मुरली, विपुल पंवार, पार्षद मोहर सिंह, जिला पंचायत सदस्य रामेंद्र आदि मौजूद रहे। इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में हुए कार्यक्रम में किशोर, विनोद पंवार, शकील प्रधान, वीपी सिंह, संदीप चौहान, सचिन गोयल, आलोक श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।