फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: वंश हत्याकांड के मामले में ग्रामीणों ने लगाया हाईवे पर डेढ़ घंटा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रामपुर मनिहारान। जंधेड़ा समसपुर के वंश हत्याकांड के बाद परिजनों ने सोमवार को दिल्ली-यमनोत्री हाईवे पर करीब डेढ़ घंटा जाम लगाया। इस दौरान वह एंबुलेंस भी रोककर रखी, जिसमें वंश का शव था। सीओ ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब जाकर जाम खोला गया।
बता दें कि 14 दिसंबर की सुबह गांव जंधेड़ा समसपुर निवासी संदीप के पुत्र वंश को गांव में ही मेडिकल स्टोर पर दो युवकों ने गोली मार दी थी। गंभीर वंश का देहरादून में उपचार चल रहा था, जहां उसने रविवार को दम तोड़ दिया था। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद वंश का शव जैसे ही गांव पहुंचा तो महिलाओं और ग्रामीणों ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए एंबुलेंस को दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर खड़ा करके जाम लगा दिया।
विज्ञापन

सूचना पर कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार मय फोर्स मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को समझने का प्रयास किया, लेकिन परिजन डीएम और एसएसपी को मौके बुलाने की मांग पर अड़ गए। करीब डेढ़ घंटे तक लगे जाम के बाद सीओ एसएन वैभव पांडेय मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को उचित कार्रवाई का भरोसा दिला कर जाम खुलवाया। इस दौरान हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइनें लग गई।
विज्ञापन

उधर, सीओ ने बताया कि मामले में मृतक के परिजन की तहरीर पर गोली मारने के बाद दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया था। अब प्रकरण में हत्या की धारा बढ़ाते हुए कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें