फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: गृहमंत्री के फोटो से अभद्रता करने वालों पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नकुड़। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के फोटो को हाथ में लेकर मुर्दाबाद के नारे लगाने व फोटो को जमीन पर रखकर जूते मारने के आरोप में भीम आर्मी कार्यकर्ताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन

कोतवाली में तैनात एसआई वेदपाल सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि रविवार दोपहर भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा था। आरोप लगाया कि इस दौरान भीम आर्मी कार्यकर्ता विकास कुमार निडर निवासी गांव रणदेई व सौरभ, विशाल पालीवाल, आशुतोष रमन सहित कुछ अज्ञात कार्यकर्ताओं द्वारा गृहमंत्री अमित शाह का फोटो हाथ में लेकर मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। फोटो को जमीन पर रखकर जूतों से मारकर अपमानित किया गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें