फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्यूबवेल की नाली में बहा दी 15 दिन की मासूम

Wed, 26 Oct 2016 01:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, तलहेड़ी
विज्ञापन
ट्यूबवेल की नाली में मिली बच्ची। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
क्षेत्र के अंबोली गांव में मंगलवार को 15 दिन की एक लावारिस बच्ची ट्यूबवेल की नाली के पानी में बहती मिली। इसका पता लगते ही मौके पर भीड़ जुट गई। लोग उसे चिकित्सक के पास ले गए। जांच में स्वस्थ पाए जाने पर बच्ची को पुलिस ने बेगमपुर निवासी एक व्यक्ति की सुपुर्दगी में दे दिया। 
विज्ञापन


अंबोली निवासी नितिन व योगेश दोपहर में बेगमपुर रोड पर दौड़ लगा रहे थे। जब वे किसी काम से रणबीर सैनी के खेत पर रुके तो उन्हें ट्यूबवेल की नाली (खाल) के पानी में एक बच्ची बहती मिली। उन्होंने बच्ची को बाहर निकाला और ग्रामीणों को सूचना दी। उसे पानी में कौन डाल गया इसका पता नहीं चल सका। बच्ची करीब 15 दिन की थी। 

यह खबर लगते ही लोगों की जंगल में भीड़ जुट गई। नितिन व योगेश बच्चों को तलहेड़ी बस स्टैंड स्थित डा. रवि चौधरी के क्लीनिक पर ले गए। चिकित्सक ने उसे प्राथमिक उपचार दिया और बच्ची को स्वस्थ बताया। इसके बाद बच्ची को गोद लेने के लिए क्लीनिक के बाहर लोगों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन


इसी दौरान पुलिस भी पहुंची तथा 10 लोगों के एक कागज पर हस्ताक्षर कराकर उसे दीपक पुत्र सेवाराम निवासी बेगमपुर की सुपुर्दगी में दे दिया। ग्रामीणों के मुताबिक दीपक के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। तीसरी बच्ची पाकर वह बेहद खुश है। उसने बच्ची का नाम लक्ष्मी रख दिया। उसने कहा कि वह बेटे की तरह ही इसकी परवरिश करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें