फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शब्बीरपुर प्रकरण में प्रधान पर रासुका लगी तो भड़की महिलाएं

Wed, 18 Oct 2017 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
डीएम कार्यालय में घुसने की कोशिश करतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के ग्राम शब्बीरपुर के पूर्व प्रधान शिवकुमार पर रासुका लगाए जाने के विरोध में महिलाओं ने कलक्ट्रेट पर जमकर हंगामा किया। महिलाओं ने जबरन डीएम कार्यालय में घुसने का भी प्रयास किया।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने किसी प्रकार उन्हें रोका और शीघ्र निर्णय लेने का आश्वासन देकर शांत किया। महिलाओं ने चेतावनी दी कि शीघ्र ही रासुका हटाने का निर्णय नहीं लिया तो कलक्ट्रेट में सैकड़ों लोगों के साथ भूख हड़ताल की जाएगी। 

बुधवार को ग्राम शब्बीरपुर की दर्जनों महिलाएं एवं अन्य लोग ट्रैक्टर-ट्राली से कलक्ट्रेट पहुंचे और पुलिस एवं प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। महिलाओं ने पुलिस एवं प्रशासन पर पूर्व ग्राम प्रधान पर रासुका की गलत तरीके से कार्रवाई करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


आक्रोशित महिलाओं ने जबरन डीएम कार्यालय में घुसने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और किसी प्रकार महिलाओं को डीएम दफ्तर में घुसने से रोका।

लोगों ने आरोप लगाया कि 5 मई को ग्राम शब्बीरपुर में हुई जातीय हिंसा में गांव के उस समय के प्रधान शिवकुमार को दोषी मानते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि शिव कुमार पूरी तरह से निर्दोष हैं। 

 शिव कुमार ने तो हिंसा की जानकारी एसडीएम और एसओ को दी थी। उनसे झगड़े का कोई मतलब नहीं था। लेकिन उन्हें ही झगड़े का मास्टरमाइंड बना दिया गया। छह महीने बाद उन पर रासुका लगा दी गई है।

प्रधान के परिवार की भूखों मरने की नौबत आ गई है। उन्होंने डीएम को ज्ञापन देकर मामले में विधिवत जांच कराकर कानूनी कार्रवाई की जाए, गलत कार्रवाई रोकी जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि शीघ्र ही रासुका हटाने की कार्रवाई नहीं की गई तो बहुजन समाज के लोग 23 अक्तूबर से डीएम कार्यालय पर भूख हड़ताल करेंगे।

प्रदर्शन करने वालों में रोहित, संगम कुमार, सोमपाली, शकुंतला, दुलारी, हेमलता, देसी, मिथलेश, पुष्पा, सेबकौर, बबली, सोमवती, राजेश, विक्की, अमित कुमार, सतीश कुमार समेत दर्जनों लोग शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें