फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: जाट महासभा की बैठक में अधिवेशन को सफल बनाने पर हुई चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जाट महासभा की बैठक टपरी बाईपास स्थित जाट भवन में हुई। बैठक में समाज में व्याप्त बुराइयों को खत्म करने और मथुरा में होने वाले जाट अधिवेशन को सफल बनाने की रणनीति पर चर्चा की गई।
विज्ञापन


पूर्व अध्यक्ष रणबीर सिंह ने समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने पर बल दिया। उन्होंने नशा खोरी, दहेज प्रथा, तलाक की बढ़ती घटनाएं, एकल परिवार आदि पर विचार व्यक्त किए। सभी ने समाज से इन बुराइयों को दूर करने का संकल्प लिया। जाट महासभा के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक प्रताप सिंह ने केंद्र में जाट आरक्षण बहाली के लिए आंदोलन को प्रभावी रूप से जारी रखने को कहा। राष्ट्रीय महासचिव धर्मवीर सिंह खोखर ने 27 अप्रैल को मथुरा में जाट अधिवेशन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया। बैठक की अध्यक्षता चंद्रपाल प्रधान ने की। जिलाध्यक्ष मुजफ्फरनगर चौधरी ब्रजवीर सिंह, बख्तावर सिंह, सुभाष चौधरी, सत्येंद्र सोलंकी, रणवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें