फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य मेले में सांसद ने शिशुओं को कराया अन्नप्रासन्न

विज्ञापन
स्वास्थ्य मेले में शिशु को अन्नप्रासन्न कराते सांसद प्रदीप चौधरी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
गंगोह (सहारनपुर)। आजादी के अमृत महोत्सव शृंखला के तहत आयुष्मान भारत ब्लॉक स्वास्थ्य मेला आयोजित कर शासन की योजनाओं के बारे जानकारी दी गई। इस दौरान सांसद द्वारा लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड भी वितरित किए गए।
विज्ञापन

सीएचसी में आयोजित स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन सांसद प्रदीप चौधरी और विधायक चौ. कीरत सिंह ने फीता काटकर किया। सीएमओ डॉ. संजीव मांगलिक और सीएचसी प्रभारी डॉ. रोहित वालिया ने शिविर में प्रदत्त सुविधाओं आयुष्मान कार्ड और दिव्यांग कार्ड बनाने की जानकारी दी। सांसद प्रदीप चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर बेहद जागरूक है। बताया कि 29 मार्च तक 17 करोड़ नए लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड का लाभ मिल चुका है। उन्होंने शिशुओं को अन्नप्रासन्न भी कराया। विधायक चौ. कीरत सिंह ने विभागीय अधिकारियों को नसीहत देते हुए कहा कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति का आयुष्मान एवं दिव्यांग कार्ड बनाया जाना चाहिए। उधर, दिव्यांग विभाग की टीम के देर से आने के कारण प्रमाणपत्र पाने के पात्र लोग गर्मी के मौसम में परेशान घूमते रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अमित गर्ग ने किया। डीएमओ डॉ. शिवांगी गौड़, डीपीओ राजसिंह, जिला पंचायत सदस्य सुशील कम्हेड़ा, दिनेश प्रमुख, जसवंत कश्यप, राकेश सैनी आर्य, जितेंद्र जागलान, नरेंद्र तायल, डॉ. मनोज जैन आदि रहे। संवाद

स्वास्थ्य मेले में लाभार्थी को आयुष्मान कार्ड वितरित करते सांसद प्रदीप चौधरी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें