फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताहरपुर में दो पक्षों में मारपीट, फायरिंग, चार घायल

विज्ञापन
सहारनपुर के ताहरपुर में दो पक्षो के बीच हुए झगडे़ में घायल लोग। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
ताहरपुर में दो पक्षों में मारपीट, फायरिंग, चार घायल
विज्ञापन

सहारनपुर। दिल्ली रोड स्थित ताहरपुर में मंगलवार रात करीब आठ बजे दो पक्षों के बीच लाठी डंडे चल गए। दोनों पक्षों की ओर से फायरिंग करने का भी आरोप लगाया गया है। घटना में चार लोग घायल बताए गए हैं। बाद में पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने दोनों पक्षों को शांत किया।
विज्ञापन

ताहरपुर कांशीराम कालोनी के निवासी कुछ लोगों ने बताया कि क्षेत्र के कुछ युवकों में बाइक की साइड लगने को लेकर विवाद हो गया था। इसे लेकर ही दोनों पक्षों की ओर से कई लोग जमा हो गए। एक पक्ष के कुछ लोगों का आरोप है कि दूसरे पक्ष ने लाठी, डंडों और अन्य हथियारों से हमला किया। इसमें तनवीर, परवेज, जावेद, तेजान सहित अन्य लोगों को चोटें आई हैं। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से भी कुछ लोगों के घायल होने की बात बताई गई है। इस बीच, ताहरपुर में मारपीट हंगामे की सूचना पर थाना देहात कोतवाली के साथ ही थाना हसनपुर चौकी से भी पुलिस टीम पहुंच गई। पुलिस टीम ने पहुंचकर घटनास्थल पर मौजूद भीड़ को हटाया। इसके बाद पुलिस चेतावनी देकर चली गई। पुलिस के जाने के बाद भी दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए रोष जताते रहे। बाद में हसनपुर चौकी पुलिस ने कहा कि यह थाना देहात कोतवाली क्षेत्र का मामला है। वहीं, क्षेत्र के एक पक्ष के कुछ लोग ट्रैक्टर ट्राली से देहात कोतवाली के लिए निकल गए। थाना देहात कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने बताया कि अभी तक किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं आई है। बच्चों को लेकर विवाद बताया गया है। जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें