फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धा भाव से मनी मकर संक्रांति, खिचड़ी का प्रसाद बांटा

विज्ञापन
बेहट रोड़ पर मकर संक्रांति पर खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण करते हिन्दु जागरण मंच के पदाधिकारी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। मकर संक्रांति का पर्व श्रद्धाभाव से मनाया गया। मंदिरों में कार्यक्रम आयोजित हुए और खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया गया। लोगों ने पूूजा अर्चना कर दान किया। इसके अलावा बड़ी संख्या में लोग हरिद्वार गंगा स्नान के लिए भी गए। बच्चों ने जमकर पतंगबाजी की।
विज्ञापन

मंडी समिति रोड स्थित प्राचीन सिद्धपीठ बाबा श्री गोटेश्वर महादेव मंदिर में मकर संक्रांति पर्व पर मंदिर की पुनर्स्थापना की गई। 200 साल पुराने इस मंदिर को कुछ दिन पहले ही कब्जा मुक्त कराया गया था। इस मौके पर मठ मंदिर विभाग के प्रांत प्रमुख आचार्य कमल किशोर ने कहा कि स्थानीय मुस्लिम समाज ने जिस प्रकार से आपसी भाईचारे का संदेश दिया है, उससे उन्हें पूरा विश्वास है कि भविष्य में यह मंदिर हिंदू-मुस्लिम एकता का प्रतीक बनेगा। कार्यक्रम में वार्ड 63 के पार्षद नौशाद, लियाकत राणा, मो. बिलाल, कलीम पठान, इसरार जुबैरी सहित मुस्लिम समाज के लोग भी शामिल हुए। इनके अलावा जयपाल सिंह, रविंद्र तोमर, गिरीश अग्रवाल, अमित शर्मा, संजीव जैन, किशोर शर्मा, सुनील गुप्ता, राकेश गुप्ता, आचार्य आशीष, पंडित दीपक, पंडित वेद प्रकाश, पंडित परीक्षित, विनय सिंघल ने भगवान भोलेनाथ का रूद्राभिषेक किया और खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया।
आवास-विकास स्थित श्री हरि मंदिर में गरीब लोगों को कंबल वितरित किए गए। इस दौरान तिलकराज, सुभाष मनचंदा, ओपी अरोड़ा, नरेंद्र मोहन, सेवाराम शर्मा, सुभाष, अरविंद जैन मौजूद रहे। श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर, श्री बागेश्वर महादेव मंदिर, श्री पाठेश्वर महादेव मंदिर, श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर, विश्रामपुरी श्री काल भैरव मंदिर, बेहट रोड स्थित श्री बालाजी धाम, तहसील शिव मंदिर, गोविंदनगर के श्री मां काली मंदिर, रामनगर के श्री दुर्गा मंदिर सहित अनेक मंदिरों में लोगों ने पूजा अर्चना की।
विज्ञापन

अंतर्राष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन द्वारा महाराजा अग्रसेन चौक पर खिचड़ी वितरित की गई। सर्वप्रथम जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता, महानगर अध्यक्ष राम राजीव सिंघल, परमिंदर बंसल, पार्षद ज्योति अग्रवाल, बृजेश अग्रवाल, संगीता गोयल, कुसुम अग्रवाल, कमलेश अग्रवाल, विपुल गुप्ता, अशोक अग्रवाल ने महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर भोग लगाया। इस दौरान विपुल मित्तल, सचिन गोयल, बृजमोहन सिंघल, डॉ. एके बंसल, नवनीत गोयल, रविंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे। उधर, मोहित नगर में हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने खिचड़ी वितरित की। इस दौरान प्रांत संपर्क प्रमुख ठाकुर सूर्यकांत सिंह, अनिल अरोड़ा, प्रवेश धवन, गिरिराज राणा, कुलदीप राणा, अश्विनी शर्मा, सतपाल, अपनेश चौहान आदि मौजूद रहे।

मकर संक्रांति पर महाराजा अग्रसैन चौक पर खिचड़ी वितरित करते वैश्य समाज के लोग।- फोटो : SAHARANPUR

मकर संक्रांति पर हरि मन्दिर लोगो को कंबल वितरित करते हरि मन्दिर धर्म समिति के पदाधिकारी- फोटो : SAHARANPUR

मंडी समिति रोड़ स्थित प्राचीन सिद्घपीठ बाबा गोटेश्वर महादेव मन्दिर की पुनर्स्थापना पर जयघोष कर?- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें