फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: ससुरालियों पर गर्भवती और मायके वालों को पीटने का आरोप, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
तीतरों। बरसी गांव में ससुराल पक्ष पर एक गर्भवती महिला को कमरे में बंद कर पीटने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। महिला के मायके से पहुंचे परिजनों पर भी हमला किया गया। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी करीब पांच वर्ष पहले हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उसे किसी न किसी बात पर प्रताड़ित करते आ रहे हैं। मायके वालों को जानकारी देने के बाद एक पंचायत भी हुई थी। इसमें ससुराल पक्ष ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए भविष्य में मारपीट न करने का आश्वासन दिया था। महिला ने बताया कि एक दिन पहले भी उसकी पिटाई कर कमरे में बंद कर दिया गया। किसी तरह उसने मायके वालों को सूचना दी। इसके बाद उसके माता-पिता, बहन और बहनोई ससुराल पहुंचे। वहां उनकी भी पिटाई की गई और जमकर हंगामा हुआ।
सीओ गंगोह शशि प्रकाश शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह विवाद पारिवारिक प्रकृति का है। इसी कारण दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें