फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीकृष्ण की भक्ति में झूमे सभी

Fri, 13 May 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
Enjoying faithful devotion. - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
सहारनपुर में इस्कॉन प्रचार समिति और इस्कॉन कुरुक्षेत्र की ओर से चल रही श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन इस्कॉन कुरुक्षेत्र के अध्यक्ष साक्षी गोपाल दास ने कृष्ण के जन्म का विस्तार से वर्णन करते हुए कहा कि भगवान ने पहले प्रकट होकर वासुदेव एवं देवकी को विराट रुप में दर्शन दिए ।

चमन पैलेस में आयोजित कथा में हजारों की संख्या में उपस्थित भक्तजनों ने भगवान का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया। भक्तजन अपने घर से भगवान के लिए मटकियों में प्रसाद बनाकर लाए।
विज्ञापन


बाद में साक्षी गोपाल दास ने सैकड़ों महिलाओं में से 11 सर्वश्रेष्ठ मटकियों को लाने वाले भक्तों को भगवान की प्रतिमा और आशीर्वाद दिया। साक्षी गोपाल दास ने बताया कि कुरुक्षेत्र में इस्कॉन द्वारा भगवान का सबसे बड़ा मंदिर बनाया जा रहा है।

यह मंदिर उस स्थान पर बनाया जा रहा है जहां पर भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था। श्रद्धालुओं ने हरे कृष्णा महामंत्र पर नृत्य किया और प्रसाद का आनंद लिया।
विज्ञापन


इस अवसर पर अध्यक्ष अरुणकांत बांगा, सोमगोयल, जसवंत अरोड़ा, अतुल सिंघल, कुलदीप धमीजा, डॉ. एसके गुप्ता, अशोक गांधी, अशोक गुप्ता, रविंद्र मित्तल, त्रिलोकी नाथ गुप्ता, चैतन्य जोशी, राधिका रमनदास, विजयकांत चौहान आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें