शंकराचार्य विवाद पर दी प्रतिक्रिया
बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री के इस्तीफे का जिक्र करते हुए इमरान मसूद ने कहा कि शंकराचार्य के अपमान और उनके शिष्यों की पिटाई से कई लोग आहत हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शंकराचार्य का अपमान हुआ है और इस पर गंभीरता से विचार होना चाहिए।