फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: दिल्ली में बुलडोजर एक्शन पर इमरान मसूद का हमला, बोले-अतिक्रमण के नाम पर मस्जिदें तोड़ी जा रहीं

Wed, 07 Jan 2026 02:28 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

सहारनपुर में फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास अतिक्रमण हटाने को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने मस्जिदों और मदरसों को निशाना बनाए जाने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
कांग्रेस नेता इमरान मसूद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के तुर्कमान गेट स्थित फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने सरकार पर कड़ा हमला बोला है।

मस्जिद और मदरसों को निशाना बनाने का आरोप

विज्ञापन

इमरान मसूद ने कहा कि अतिक्रमण हटाने के नाम पर मस्जिदों को तोड़ा जा रहा है और मदरसों पर बुलडोजर चलाए जा रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर कितनी मस्जिदें तोड़ी जाएंगी।

यह भी पढ़ें: नीला ड्रम केस: सौरभ हत्याकांड पर बनी वेब सीरीज 9 जनवरी को OTT पर होगी रिलीज, पोस्टर सामने आते ही उठे सवाल 

नफरत फैलाने का लगाया आरोप
कांग्रेस सांसद ने आरोप लगाया कि इस तरह की कार्रवाइयों के जरिए देश में नफरत फैलाकर राजनीतिक एजेंडा चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह सरकार की मंशा को दर्शाता है।

विदेश नीति पर भी साधा निशाना

विज्ञापन
विज्ञापन

इमरान मसूद ने सरकार की विदेश नीति पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि यह सरकार इतनी कमजोर है कि बांग्लादेश को भी मुंहतोड़ जवाब नहीं दे पा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें