फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तौकीर रजा की जमानत खारिज: इमरान मसूद बोले-कार्रवाई सिर्फ उनके खिलाफ क्यों, नफरत फैलाने वालों पर भी हो एक्शन

Tue, 08 Sep 2026 12:17 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

मौलाना तौकीर रजा की जमानत अर्जी खारिज होने पर कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने कहा कि कार्रवाई सिर्फ उनके खिलाफ हो रही है, जबकि नफरत फैलाने वाले दूसरे लोगों पर कार्रवाई नहीं होती।
विज्ञापन
इमरान मसूद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा खान की जमानत अर्जी इलाहाबाद हाईकोर्ट से खारिज होने पर कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह मामला अदालत से जुड़ा है, लेकिन सवाल यह है कि कार्रवाई सिर्फ तौकीर रजा के खिलाफ ही क्यों हो रही है।

विज्ञापन


‘दूसरे लोग नफरत फैला रहे, उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं’
इमरान मसूद ने कहा कि जिस तरह से दूसरे लोग बयान दे रहे हैं और नफरत फैला रहे हैं, उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती। उन्होंने सवाल उठाया कि कानून का इस्तेमाल सभी के लिए समान रूप से होना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति के बयान या गतिविधि पर कार्रवाई होती है तो इसी तरह दूसरे लोगों के बयानों और नफरत फैलाने वाली गतिविधियों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए।

विज्ञापन

मस्जिद ध्वस्तीकरण मामले पर भी उठा चुके हैं सवाल
कांग्रेस नेता इमरान मसूद इससे पहले सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद के ध्वस्तीकरण को लेकर भी प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठा चुके हैं। उन्होंने मामले में कानूनी लड़ाई आगे बढ़ाने की बात कही थी।



तौकीर रजा की जमानत पर बोले- यह अदालत का विषय
तौकीर रजा की जमानत याचिका खारिज होने पर इमरान मसूद ने कहा कि यह अदालत का विषय है और अदालत अपने स्तर पर फैसला करती है। हालांकि उन्होंने कार्रवाई में कथित असमानता को लेकर सवाल जरूर उठाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें