फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: दसवीं और 12वीं की इंप्रूवमेंट व कंपार्टमेंट परीक्षा एसएएम इंटर कॉलेज में आज

Sat, 26 Jul 2025 12:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। यूपी बोर्ड की दसवीं की इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट तथा 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा आज एसएएम इंटर कॉलेज में होगी। दोनों कक्षाओं की परीक्षा अलग-अलग पाली में होगी। विभागीय स्तर से सभी तैयारी पूर्ण कर ली गई हैं।
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक अरविंद कुमार पाठक ने बताया कि इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट परीक्षा की तैयारियां पहले ही पूरी की जा चुकी हैं। एसएएम इंटर कॉलेज को केंद्र बनाया गया है। वहां की व्यवस्थाएं भी दुरुस्त कर ली गई हैं। परीक्षा सीसीटीवी और वायस रिकॉर्डर की निगरानी में होगी।
दसवीं की इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट परीक्षा सुबह 8:30 से पूर्वाह्न 11:45 बजे तक तथा 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी। परीक्षा में पंजीकृत परीक्षार्थियों को उनके प्रधानाचार्यों के माध्यम से पहले ही सूचना दी जा चुकी है। संबंधित प्रधानाचार्यों को प्रवेश पत्र उपलब्ध कराए जा चुके हैं। जिन परीक्षार्थियों ने प्रवेश पत्र प्राप्त नहीं किया है वह माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in से डाउनलोड कर सकते हैं। यदि कोई परीक्षार्थी परीक्षा से वंचित रहता है तो उसके लिए संबंधित प्रधानाचार्य जिम्मेदार होगा। जानकारी के अभाव में किसी परीक्षार्थी की परीक्षा छूटती है तो उसके लिए संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें