फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: स्वच्छ सर्वेक्षण से पहले सफाई व्यवस्था में कर लें सुधार

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। नगरायुक्त संजय चौहान ने बुधवार को बेहट रोड स्थित महेश्वरी में निर्माणाधीन कूड़ा निस्तारण केंद्र और महानगर के कई एमआरएफ सेंटरों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वच्छ सर्वेक्षण शुरू होने से पहले सफाई व्यवस्था को दुरुस्त कर लेने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन

नगरायुक्त सबसे पहले कूड़ा निस्तारण केंद्र पहुंचे और पूरे संयत्र का भ्रमण किया। वहां मौजूद कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस के सहायक अभियंता से ट्रीटमेंट प्लांट, कलेक्शन प्लांट, कंपोस्ट कलेक्शन शेड आदि की जानकारी ली। उन्होंने जानना चाहा कि बारिश के दौरान वहां एकत्रित कूड़े से जो पानी निकलेगा उसके ट्रीटमेंट के लिए क्या व्यवस्था रहेगी। इस पर कार्यदायी संस्था के सहायक अभियंता पूरी जानकारी नहीं दे सके। इस पर उन्होंने अधिकारियों को सीएंडडीएस के अधिकारियों के साथ बैठक करने के निर्देश दिए।
अधिकारियों ने नगरायुक्त को बताया कि उक्त स्थल पर संयंत्र लगाने का प्रस्ताव बीपीसीएल द्वारा दिया गया है। अभी सर्वे चल रहा है। नगरायुक्त ने कहा कि कोई भी एजेंसी चाहे बायोडीजल प्लांट लगाए या वेस्ट एनर्जी प्लांट। हमें ऐसी तकनीक चुननी होगी, जिससे निगम को लाभ हो। इसके बाद उन्होंने महानगर के कई एमआरएफ सेंटरों का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाएं देखीं। निरीक्षण के दौरान प्रशिक्षु आईएएस चलुवराजु आर, अपर नगरायुक्त एसके तिवारी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी रमेश चंद गुप्ता, जेडएसओ राजीव, मुख्य सफाई निरीक्षक चंद्रपाल व इंद्रपाल, सीएंडडीएस के सहायक अभियंता शांति स्वरूप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें