फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धाभाव से किया मां दुर्गा की मूर्ति का विसर्जन

विज्ञापन
खलासी लाइन शिव दयाल हता से दुर्गा विर्सजन को नाचते गाते जाते श्रद्घालु - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। महानगर में दुर्गा पूजा महोत्सव दशमी के साथ संपन्न हो गया। श्रद्धालुओं ने शुक्रवार को नहरों व नदियों पर पहुंचकर मां दुर्गा की मूर्ति का विसर्जन किया। मां के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
विज्ञापन

खलासी लाइन में बाबा शिव दयाल अहाता परिसर में श्री दुर्गा सेवा समिति के पदाधिकारियों ने सुबह अपराजिता पूजन कर मां दुर्गा को भोग लगाया। इसके पश्चात भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मां दुर्गा की आरती उतारी गई। शोभायात्रा निकालकर अबीर गुलाल उड़ाते पदाधिकारी व श्रद्धालु मानकमऊ स्थित पूर्वी यमुना नहर पर पहुंचे और मूर्ति का विसर्जन किया। इस दौरान प्रधान रवि शर्मा, महामंत्री सुशील सूरी, मंत्री अमरदीप जैन, मधुर सिंह, डॉ. गौतम, पंडित मुदित झा, आशीष शर्मा, बंटी, धर्मपाल मौजूद रहे।
वहीं, श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर में पंडित योगेश दीक्षित और सुनील दीक्षित ने मां दुर्गा की पूजा संपन्न कराई और आरती उतारी गई। इसके पश्चात हरियाणा बॉर्डर पर स्थित यमुना नदी में मां दुर्गा की मूर्ति का विसर्जन किया गया। इस दौरान आनंद मक्कड़, प्रवेश, सन्नी वर्मा, संजय, पूजा, गिरीश, आलोक अग्रवाल, मुकेश गोयल, सुभाष मौजूद रहे। इसी तरह अनेक इलाकों से लोगों ने मानकमऊ और अंबाला रोड स्थित पूर्वी यमुना नहर पर पहुंचकर मां दुर्गा की मूर्तियों का विसर्जन किया।

खलासी लाइन शिव दयाल हता से दुर्गा विर्सजन को नाचते गाते जाते श्रद्घालु- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें