फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना नदी पर अवैध कब्जों को तत्काल हटवाएं

विज्ञापन
दिल्ली रोड स्थित कार्यालय पर बैठक लेते मंडलायुक्त लोकेश एम - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। मंडलायुक्त लोकेश एम ने सभी उप जिलाधिकारियों को यमुना नदी पर किए गए स्थायी एवं अस्थायी कब्जों को तत्काल हटवाने के निर्देश दिए। इसके लिए अपर आयुक्त प्रशासन डीपी सिंह और अधीक्षण अभियंता सिंचाई ओमप्रकाश वर्मा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मंडलायुक्त ने अपने कार्यालय में आयोजित बैठक में अधिकारियों को यह निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नोडल अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य को समयबद्ध ढंग से पूरा कराएं। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जाए। उन्होंने उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि राजस्व रिकॉर्ड के अनुसार नदी किनारे गांव की सीमाओं को चिन्हांकन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। नोडल अधिकारी कार्य के प्रगति की साप्ताहिक रिपोर्ट दें। सिंचाई विभाग के अधिकारी सेटेलाईट इमेज उपलब्ध कराएं। सेटेलाईट इमेज और राजस्व रिकार्ड के अनुसार उप जिलाधिकारी लेखपाल और सिंचाई विभाग के अवर अभियंताओं के साथ संयुक्त निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
मंडलायुक्त ने कहा कि राजस्व प्रशासन को मजबूत करने के लिए मंडल के लेखपालों को प्रशिक्षण दिलाया जाए। प्रशिक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी भी उपस्थित रहें। इस दौरान अपर आयुक्त प्रशासन डीपी सिंह, अपर आयुक्त सुरेंद्र राम, अधीक्षण अभियंता सिंचाई ओमप्रकाश वर्मा, उप जिलाधिकारी नकुड देवेंद्र कुमार पांडेय, उप जिलाधिकारी सदर अनिल कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी ऊन मनी अरोड़ा, उप जिलाधिकारी कैराना उदभव त्रिपाठी सहित सिंचाई विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें