कैलाशपुर में पौधारोपण करते नगर आयुक्त आईएमए के पदाधिकारी
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। शहर को कार्बन न्यूट्रल बनाने के लिए इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की ओर से सोमवार को कैलाशपुर में पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने आईएमए के प्रयास की सराहना की।
कैलाशपुर में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम का उद्घाटन नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि शहर को साफ और सुंदर बनाना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। सोमवार को कुल एक हजार पौधे लगाए गए। आईएमए ने इन पौधों की देखभाल का भी जिम्मा लिया। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की और से नगर आयुक्त महोदय को पर्यावरण रत्न के सम्मान से अलंकृत किया गया। उनको एक प्रशस्ति पत्र देने के साथ ही शॉल भी ओढ़ाया गया। इस मौके पर एसडीए से अनिल मिश्रा, सीएम अग्रवाल, सुनील कुमार, आईएमए अध्यक्ष डॉ. रजनीश दहुजा, उपाध्यक्ष डॉ. विवेक बनर्जी, सचिव डॉ. सुभाष अग्रवाल, कोषाध्यक्ष डॉ. विकास अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष डॉ. केके मक्कड़, डॉ. कलीम अहमद, राजपाल सिंह, डॉ. वाहिद हसन, शब्बीर अहमद, जावेद, आमिर आदि मौजूद रहे।