फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब फैक्ट्ररी पर छापा, मुठभेड़ के बाद पांच तस्कर पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
नानौता (सहारनपुर)। पुलिस ने शराब की अवैध फैक्टरी पर छापा मारकर मुठभेड़ के बाद पांच तस्करों को दबोचा। उनके कब्जे से 70 लाख रुपये की अपमिश्रित शराब, उपकरण, स्टीकर व सील लगाने की मशीन, दो बाइक और अवैध असलहा आदि बरामद किया। इस दौरान चार तस्करफरार हो गए।
विज्ञापन

नानौता थाना परिसर में मंगलवार को एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली कि नगर के देवबंद रोड स्थित बड़े बिजलीघर के सामने राजीव गांधी कॉलोनी में कुछ लोगों द्वारा एक मकान में शराब का जखीरा रखा हुआ है। इस पर थानाध्यक्ष की अगुवाई वाली टीम ने मकान की घेराबंदी की। इस पर वहां मौजूद तस्करों ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई कर पांच तस्करों को धर दबोचा। यहां अवैध शराब बनाने की फैक्टरी मिली। यहां ब्रांडेड व देशी पैकिंग वाली शराब, दो तमंचे, तीन चाकू, 2600 लीटर ईएनए, 490 बोतल अपमिश्रित रसीला संतरा मसालेदार देशी शराब, 31 पव्वे अपमिश्रित मसालेदार देशी, 8 टैट्रा पैक 8 पीएम, चार बोतल एसेंस केमिकल, 45 लीटर शराब में मिलाने वाला रंग, सील करने वाली दो मशीनें, दो अल्कोहल मीटर के साथ भारी मात्रा में खाली बोतल, पव्वे, होलोग्राम, फ्रूटी पाउच और दो बाइक बरामद हुई हैं। रिपोर्ट दर्ज कर पकड़े गए आरोपियों को जेल भेज दिया। इस दौरान एसपी देहात अतुल शर्मा और सीओ गंगोह मोहम्मद रिजवान रहे।
एक आरोपी की पत्नी का थाने पर हंगामा
पुलिस द्वारा अवैध शराब के मामले में गिरफ्तार किए गए सचिन बंसल की पत्नी खुशी ने थाने के गेट पर जमकर हंगामा किया। उसका कहना था कि उसके पति को बीती रात शामली स्थित मकान से पुलिस द्वारा उठाकर लाया गया है। उसका पति निर्दोष हैं। वहीं, थानाध्यक्ष ने बताया कि सचिन बंसल पर पहले से ही अन्य थानों पर कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

ये हैं पकड़े गए व फरार तस्कर
पुलिस ने दो सगे भाई मनीष, हरीश पुत्रगण संतुराम निवासी मुंडेट खादर थाना थानाभवन शामली, सचिन बंसल पुत्र नरेश बंसल निवासी जैन मोहल्ला लाल गली शामली, गौरव उर्फ मोनू पुत्र कृष्ण कुमार पंजाबी निवासी मोहल्ला कटेड़ा जलालाबाद जिला शामली व प्रदीप पुत्र रमेश चंद्र उपाध्याय निवासी प्रेमपुरम बैंक कॉलोनी मालीपुर रोड थाना सदर जिला सहारनपुर को पकड़ा है। तस्करों में मनीष, प्रदीप और सचिन पर गागलहेड़ी थाना व गौरव के खिलाफ बागपत कोतवाली में कई मुकदमे दर्ज हैं। फरार आरोपियों में मोनू पुत्र नरेश गुर्जर निवासी गांव चढ़ाव थाना कांधला जिला शामली, जितेंद्र पुत्र सत्यपाल निवासी खैला थाना चांदीनगर जिला बागपत, भूरा निवासी शिवगंगा ढाका पानीपत दिल्ली रोड, संजय कुमार निवासी मेरठ शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें