फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम कार्यकारिणी में गूंजा कमेले में अवैध पशु कटान का मामला

विज्ञापन
नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में महापौर संजीव वालिया और पार्षद - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। नगर निगम कार्यकारिणी समिति की बैठक में अवैध पशु कटान का मामला गूंजा। पार्षद गुलशेर ने रात्रि के दौरान कमेले में अधिक पशुओं का कटान होने और निम प्रशासन द्वारा अवैध वसूली की शिकायत की। जिसपर महापौर संजीव वालिया ने कमेले में पशुओं के अवैध कटान की जांच करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन

कार्यकारिणी समिति की बैठक में पार्षद भूरा सिंह प्रजापति ने बाबा लाल दास रोड़ स्थित म्युनिसिपल कॉलोनी में किराए पर चल रहे मकानों का मामला उठाया। उन्होंने मौजूदा हिसाब से किराया वसूलने की मांग रखी। पार्षद अभिषेक उर्फ टिंकू अरोड़ा ने जनता रोड़ पर खाली पड़े भूखंड पर बारात घर बनाने तथा कंपनी बाग के चारों ओर वेंडिंग जोन बनाने की मांग रखी। उन्होंने अंबाला रोड़ स्थित मेला गुघाल के सांस्कृतिक आयोजन स्थल की भूमि को परिवहन विभाग से खाली कराकर वहां पार्किंग बनाने का प्रस्ताव रखा। आशुतोष सहगल ने गैराज से संबद्ध नगर निगम के वाहनों में फ्यूल टैंक पर लगाए गए जीपीएस सिस्टम के बजाय मीटर पर जीपीएस लगाने की मांग की। अनिल कुमार ने शौचालयों की मरम्मत पर सवाल उठाए। इस पर महापौर ने जांच के निर्देश अधिकारियों को दिए। बैठक में पार्षद शहजाद मलिक, नरेश रावत, मनोज जैन, कुशल पठानिया, गौरव चौधरी के अलावा नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह, मुख्य अभियंता कैलाश सिंह, सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम, लेखाधिकारी राजीव कुशवाहा, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुनाल जैन, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी रवीश चौधरी, उप नगर आयुक्त दिनेश कुमार यादव, कर अधीक्षक विनय शर्मा आदि मौजूद रहे।
कुत्ता पालने पर देना होगा शुल्क
कार्यकारिणी समिति की बैठक में पार्षद कंचन धवन ने पालतू कुत्तों के कारण भी शहर में गंदगी होने की बात कही। उन्होंने कुत्ता पालने वालों से शुल्क वसूलने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने कहा कि इसके लिए एक संस्था ने सॉफ्टवेयर तैयार किया है। उक्त संस्था यह सॉफ्टवेयर नगर निगम को नि:शुल्क उपलब्ध कराएगी। कंचन धवन के इस प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें