फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडल में 3342 स्थानों पर होगा होलिका दहन

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। होली के त्योहार पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है। मंडल के तीनों जिलों में होलिका दहन के स्थान चिह्नित हो गए हैं। कुल 3342 स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा, लेकिन नया स्थान नहीं बनाया जाएगा। साथ ही पूर्व में जिन जगहों पर विवाद हुए हैं, वहां कड़ी चौकसी बरती जाएगी। इसको लेकर संवेदनशील स्थान भी चिह्नित हो चुके हैं।
विज्ञापन

28 मार्च को होली का त्योहार है, जबकि 29 मार्च को दुल्हैंडी (फाग) है। आला अफसरों ने त्योहार पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई दौर में मीटिंग की है। सभी जिलों के अधिकारियों को पहले से इसकी तैयारी करने के लिए कहा गया है और होलिका स्थलों की सूची बनाई गई हैं।
मंडल में होलिका दहन वाले स्थानों में कुल 532 संवेदनशील श्रेणी में हैं। इनमें सहारनपुर में 205, मुजफ्फरनगर में 262 और शामली में 65 हैं। मंडल के तनों जिलों में 12 शोभायात्रा के भी आयोजन होली के दौरान होने प्रस्तावित हैं।
विज्ञापन

पूर्व के विवादों पर भी नजर
पुलिस ने 2016 से 2020 तक होली के त्योहार के दौरान हुए विवादों को भी सूचीबद्ध किया है। इन विवादों की वर्तमान स्थिति क्या है, उसका भी पता किया जा रहा है। साथ ही पुलिस इस प्रयास में लगी है कि उन विवादों के कारण फिर से कोई झगड़ा ना होने पाए।
पंचायत चुनाव को लेकर भी रहेगी खास निगरानी
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की प्रक्रिया भी चल रहा है। गांवों में आरोप प्रत्यारोप का भी दौर चल रहा है। ऐसे में पुलिस को होली पर खास चौकसी बरतनी पड़ेगी, क्योंकि त्योहार के रंग में चुनावी रंजिश के कारण विवाद होने की आशंका भी रहती है।
होलिका दहन के स्थान
सहारनपुर ------- 1449
मुजफ्फरनगर -- 1146
शामली -------- 747
कुल ------------ 3342
होली और पंचायत चुनाव को लेकर तीनों जिलों के पुलिस कप्तानों को पुख्ता तैयारी रखने का निर्देश दिया गया है। होलिका दहन का कोई भी नया स्थल नहीं बनने दिया जाएगा। यदि कोई व्यक्ति माहौल बिगाड़ने की कोशिश करेगा, तो उससे सख्ती से निपटा जाएगा। -- उपेंद्र अग्रवाल, डीआईजी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें