सफाई कर मनाई बाबा हरदेव सिंह की जयंती
सहारनपुर। संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के तत्वावधान में निरंकारी बाबा हरदेव सिंह के 66वीं जयंती पर जिला अस्पताल में सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान संगत ने साफ सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
रविवार को जिला अस्पताल परिसर में शाखा संयोजक हरबंस लाल जुनेजा के नेतृत्व में फाउंडेशन के सदस्यों और संगत ने सफाई अभियान चलाकर पौधरोपण किया। जुनेजा ने कहा कि संत निरंकारी मिशन आध्यात्मिक जागरूकता के साथ ही कई तरह से मानव सेवा करता है। फाउंडेशन का उद्देश्य है कि हर मनुष्य के चेहरे पर मुस्कान बरकरार रहे। इस दौरान रजनीश कुमार, संजीव भंडारी, धर्मेेँंद्र अनमोल आदि मौजूद रहे।