फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध रुप से संचालित बायो डीजल पंप सील, एक कर्मचारी पकड़ा

विज्ञापन
बायो डीजल पेट्रोल पंप को सील करते क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी तथा पूर्ति निरीक्षक - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सरसावा (सहारनपुर)। पूर्ति विभाग ने शाहजहांपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में ग्राम कुतुबपुर के समीप अवैध रूप से संचालित बायो डीजल पंप पर छापा मारा, जहां एक कर्मचारी अपमिश्रित पेट्रोल और डीजल अवैध रूप से मौके पर बेचते हुए मिला। विभाग ने पेट्रोल पंप को सील करते हुए मौके पर मिले कर्मचारी को पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया गया।
विज्ञापन

सोमवार को तहसील नकुड़ पूर्ति विभाग की टीम ने सरसावा थाना क्षेत्र की शाहजहांपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम कुतुबपुर के समीप एक बायो डीजल पेट्रोल पंप पर छापा मारा। क्षेत्रीय खाद्य निरीक्षक दिग्विजय सिंह ने बताया कि नकुड़ तहसील के पूर्ति निरीक्षक डॉ दीपांकर शर्मा को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में अवैध रूप से बायो डीजल के नाम पर संचालित एक पेट्रोल पंप पर अपमिश्रित पेट्रोलियम पदार्थ बेचे जा रहे हैं। जिसके बाद उन्होंने सोमवार दोपहर ग्राम कुतुबपुर के समीप अब्दुल वकील फिलिंग स्टेशन पर छापा मारा। मौके पर एक कर्मचारी नासिर हुसैन पुत्र कल्लू राजपूत निवासी थाना क्षेत्र मवाना मेरठ मिला जो वाहनों में डीजल तथा पेट्रोल भर रहा था। नासिर हुसैन ने बताया कि पेट्रोल पंप का मालिक परवेज आलम पुत्र शकील अहमद ग्राम जटवाड़ा थाना ककरौली मुजफ्फरनगर है। इस संबंध में क्षेत्रीय खाद्य निरीक्षक दिग्विजय सिंह ने कहा कि आरोपी के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज कराने के लिए जिलाधिकारी के समक्ष प्रपत्र प्रस्तुत किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि बायो डीजल के नाम पर जनता के साथ धोखाधड़ी करने वाले लोगों के विरुद्ध अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें