फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध हथियारों की फैक्टरी पकड़ी, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। क्राइम ब्रांच और नगर कोतवाली पुलिस की टीम ने गांव गढ़ी मलूक से अवैध हथियारों फैक्टरी पकड़ी है। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से पिस्टल, तमंचों सहित अवैध हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए हैं।
विज्ञापन

एसएसपी डॉ. एस चनप्पा ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच और नगर कोतवाली पुलिस की टीम ने गांव गढ़ी मलूक में किराये के मकान में चल रही अवैध हथियारों की फैक्टरी पकड़ी है। मौके से आरोपी मुकीम निवासी गांव कबीरपुर ख्वाजपुरा थाना झिंझाना जनपद शामली, शाहद्दीन निवासी गांव बरनावी थाना कैराना शामली, आबिद निवासी मोहल्ला लक्खीपुरा कांच का पुल थाना लिसाड़ी जनपद मेरठ को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने शाहद्दीन कोतवाली कैराना में गैंगस्टर में निरुद्घ है।
यह हथियार हुए बरामद
आरोपियों के पास से 13 तमंचे, दो पिस्टल, छह कारतूस, पांच अधबनी बैरल (नाल), एक कोयले की भट्टी, पंखा और शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए हैं।
वेस्ट यूपी में करते थे सप्लाई
आरोपी सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, शामली, बागपत सहित वेस्ट यूपी के जिलों में हथियार सप्लाई करते थे। आरोपी 25 हजार रुपये में पिस्टल और पांच हजार रुपये तमंचा बेचते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगेगी गैंगस्टर, संपत्ति होगी कुर्क
एसएसपी डॉ. एस चनप्पा ने बताया कि आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई होगी। इसके साथ ही उनकी संपत्ति कुर्क की कार्रवाई भी कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें