फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य अभियंता से मिला आईआईए का प्रतिनिधिमंडल

विज्ञापन
एके आत्रे मुख्य अभियंता पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि0 सहारनपुर मंडल को ज्ञापन सौंपते इंडियन - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के मुख्य अभियंता एके आत्रे से मिला। उन्होंने संस्था के सदस्यों की विद्युत संबंधी समस्याओं के बारे में मुख्य अभियंता को अवगत कराया।
विज्ञापन

शुक्रवार को दिल्ली रोड स्थित कार्यालय पर आईआईए के चैप्टर चेयरमैन प्रमोद सड़ाना ने कहा कि वर्ष 2010 के बाद स्थापित हुई इकाईयों को इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी में साढे़ सात प्रतिशत की छूट का लाभ विद्युत निगम द्वारा दिया जा रहा था। लेकिन अब संस्था के सदस्यों को इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी छूट के संबंध में नोटिस भेजे जा रहे हैं। उन्होंने संस्था के कई सदस्यों की औद्योगिक इकाइयों के बिजली के बिल सही किए जाने की मांग की। इस पर मुख्य अभियंता ने कहा कि जिन इकाइयों को इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी के छूट संबंधी नोटिस आ रहे हैं, उसकी सूची बनाकर उन्हें दी जाए। जिससे संबंधित विद्युत खंड के अधिकारी से वार्ता कर समस्या का समाधान करवाया जा सके। इस दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष केआर सिंघल, उत्तराखंड प्रभारी संजीव अरोड़ा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरजीत सिंह, राजेश सपरा, कोषाध्यक्ष सुनील सैनी, विनय दहूजा, राही मक्कड़, सुरेंद्र मोहन कालरा, विकास मलिक, मदन तलवार, सुरेंद्र अरोड़ा, राजीव सुखीजा, वासू सिंघल, विनायक शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें