फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीठ दर्द से बचना है तो ठीक से बैठें और गड्ढों में वाहन ना चलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
पीठ दर्द से बचना है तो ठीक से बैठें और गड्ढों में वाहन ना चलाएं
विज्ञापन

सहारनपुर। गलत तरीके से कुर्सी पर लंबे समय तक बैठे रहना और सड़कों के गड्ढे पीठ (रीढ़ के) दर्द को बढ़ा रहे हैं। राष्ट्रीय स्तर पर हुए सर्वे भी इसकी गवाही देते हैं, क्योंकि 40 फीसदी लोगों में गलत ढंग से बैठने और 42 फीसदी वाहन सवारों में सड़क के गड्ढों की वजह से पीठ दर्द की शिकायत सामने आ रही हैं। लिहाजा लोगों को इससे बचने के लिए कई सावधानियां जरूरी हैं।
दरअसल, जिले में सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का अभियान तो चल रहा है, लेकिन अब भी अनेक सड़कों पर गड्ढे हैं। दुपहिया वाहन से गड्ढों वाली सड़क पर गुजरना सेहत के लिए नुकसानदेह साबित हो रहा है, जो पीठ दर्द के रूप में सामने आ रहा है।
विज्ञापन

नानौता से गंगोह मार्ग पर स्थित गांव लंढोरा निवासी स्कूल संचालक रोहिताश्व पंवार ने बताया कि सड़क के गड्ढों की वजह से नानौता आने जाने के दौरान पीठ में दर्द रहने लगा है। इसी गांव के राजेंद्र कश्यप नानौता में दुकान करते हैं। कुछ समय पहले उन्होंने पेट का ऑपरेशन कराया था। ऑपरेशन कराने के बाद वह तीन महीने तक दुकान पर नहीं गए, क्योंकि गड्ढों में सफर करने से उनकी परेशानी बढ़ सकती थी। अब आना जाना शुरू कर दिया है, लेकिन गड्ढों की वजह से पीठ में दर्द रहता है।
विज्ञापन

पीठ दर्द के लक्षण
- दर्द तीन सप्ताह से अधिक समय तक रहता है
- पीठ दर्द/गर्दन में दर्द और अकड़न जिससे गतिशीलता में रुकावट
- हाथों या पैरों में सुन्नता आना
- हाथ से सामान का गिरना/चप्पल फिसलना
ऐसे करें बचाव
- भारी वजन उठाने में सावधानी बरतें।
- घुटनों पर झुकें और रीढ़ को सीधा रख जमीन से सामान उठाएं
- लंबे समय तक ना बैठें, हर घंटे छोटे ब्रेक लें और कुछ मिनटों के लिए चलें
- वाहन चलाते समय गड्ढों में संभलकर चले।
- कार्यालय में लैपटॉप के बदले डेस्कटॉप का उपयोग करें और इसे सामने रखें
- लैपटॉप का ऊपरी भाग सिर के समांतर होना चाहिए
पीठ दर्द से बचने के लिए प्रतिदिन सुबह एक घंटा सूर्य की धूप लें और हल्का व्यायाम करें। खानपान में हरी सब्जियों और फलों का प्रयोग जरूर करें। दर्द बढ़ने पर प्रशिक्षित चिकित्सक से ही परामर्श लें।
- डॉ. मनु, हड्डी रोग विशेषज्ञ, एसबीडी जिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें