फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: एक माह में सरेंडर नहीं किया तो संपत्ति होगी कुर्क

Sun, 10 May 2026 01:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। शिवम राणा हत्याकांड में फरार चल रहे दो आरोपियों ने कोर्ट में सरेंडर नहीं किया तो उनकी चल-अचल संपत्ति कुर्क होगी। सरेंडर करने के लिए एक महीने का समय दिया गया है।
विज्ञापन

आठ फरवरी को बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के शिवालिक फार्म हादसे में प्रॉपर्टी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच गोलीबारी हुई थी। इसमें नागल के गांव साधारणसिर निवासी शिवम राणा की गोली मारकर हत्या की गई थी। इस मामले में पुलिस तीन आरोपियों को गिरफ्तारी पहले ही कर चुकी है। विक्रांत ठाकुर निवासी ट्रांसपोर्ट नगर देहरादून और सलमान निवासी दल्हेड़ी थाना बड़गांव तभी से वांछित चल रहे हैं। बिहारीगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र नागर ने बताया कि आरोपियों को नियत अवधि में कोर्ट के समक्ष उपस्थित होना है। यदि आरोपी एक माह के भीतर कोर्ट में सरेंडर नहीं करते हैं तो कोर्ट के आदेश पर उनकी संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास लगातार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें