फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री को बर्खास्त न किया तो होगा आंदोलन

विज्ञापन
डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन देने पहुंचे कांग्रेसी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर सड़क से संसद तक आंदोलन चलाने की चेतावनी दी। इसके साथ ही राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पहुंचकर भाजपा सरकारों के खिलाफ प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली ने कहा कि लखीमपुर खीरी में किसानों की हत्या की साजिश के आरोपी मंत्री को बर्खास्त नहीं किया जाना भाजपा सरकारों की अपराधियों को संरक्षण देने की नीति का उदाहरण है। साजिश में प्रयुक्त वाहन केंद्रीय गृह राज्य मंत्री का है और घटना को अंजाम देने वाला खुद उनका पुत्र ही है। ऐसे में पुलिस से भी निष्पक्ष जांच की अपेक्षा नहीं की जा सकती है। महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा ने कहा कि केंद्रीय गृह राज्यमंत्री को बर्खास्त किया जाए। ऐसा न किया गया तो कांग्रेस सड़क से लेकर संसद तक आंदोलन करेगी। यदि पीएम मोदी अपने मंत्री को तुरंत बर्खास्त नहीं करते तो इसे लोकतंत्र के विरुद्ध एक बड़ी साजिश के रूप में देखा जाना स्वाभाविक है।
इस दौरान प्रदेेश प्रवक्ता शशी वालिया, प्रवीण चौधरी, गणेश दत्त शर्मा, अशोक सैनी, मनीष त्यागी, आरिफ खान, सरदार चंद्रजीत सिंह निक्कू, हरिओम मिश्रा, संजय वालिया, अरविंद पालीवाल, नितिन शर्मा, तरुण वालिया, राजकुमार सैनी, नसीब खान, राकेश वर्मा, मधु सहगल, इकराम खान, आरिफ मंसूरी, धर्मवीर जैन, धर्मपाल जोशी, अमरदीप जैन, गुलफाम अंसारी, राजकुमार भारद्वाज, सुरेंद्र गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें