जीपीओ रोड स्थित एक सभागार में नारी शक्ति पर आयोजित कार्यक्रम में विचार रखती संस्थापक परी योगिता ?
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। दुष्कर्म जैसे मामलों में पीड़ितों को न्याय दिलाने में सहयोग करने वाली संस्था ‘परी’ की ओर से बुधवार को आयोजित समारोह में सभी को बेहतर समाज बनाने और ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाने के प्रति जागरूक करने की शपथ दिलाई। इस दौरान समाजसेवी अन्नू बजाज को संस्था का प्रदेशाध्यक्ष भी घोषित किया।
जीपीओ रोड पर स्थित सभागार में आयोजित समारोह में संस्था की संस्थापक योगिता भयाना ने कहा किसी बेटी या महिला के लिए रेप किसी अभिशाप से कम नहीं है, इसलिए पहले समाज को बेहतर और महिलाओं को सशक्त बनाना होगा। अन्नू बजाज ने कहा कि वे ऐसी घटनाओं पर अंकुश के लिए समाज को जागरूक करने का प्रयास करेंगी।
मुख्य अतिथि मेयर संजीव वालिया, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, राजेश कुमार जैन और दलजीत कोचर ने कहा कि निर्भया जैसे मामलों में सहयोगी रही संस्था ने इस शहर की बेटी को बड़ी जिम्मेदारी दी है। अन्य बेटियां और महिलाएं भी इस मुहिम में सहयोगी बनें। सेंट मैरी गर्ल्स की प्रिंसिपल सुषमा बजाज ने भी समाज को स्वस्थ सोच के साथ सशक्त बनाने पर जोर दिया। इसके साथ ही महिलाओं को जागरूक रहने के लिए कहा।
इसमें रश्मि टेरेंस, बबीता मलिक, डॉ. एके गुप्ता, प्रेम कुमार, काशी नरेश यादव, मुस्तकीम अंसारी, नदीम अख्तर, रविकांत धीमान, मशकूर, राम कुमार, नीरज जैन, एकता मिड्ढा, एडवोकेट सुमित चांदना आदि रहे।