फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसल अवशेष जले तो लेखपाल और सचिव होंगे जिम्मेदार

विज्ञापन
नकुड़ में ग्राम प्रधानों की बैठक लेते एडीएम एफ विनोद कुमार। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
नकुड़ (सहारनपुर)। एडीएम (एफ) ने ग्राम प्रधानों के साथ मीटिंग कर क्षेत्र में पराली और गन्ने की पत्ती न जलाने की अपील की। साथ कहा यदि किसी लेखपाल और ग्राम सचिव के क्षेत्र में पराली या पत्ती जलती मिली तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को ब्लॉक सभागार में आयोजित ग्राम प्रधानों की बैठक में एडीएम (एफ ) विनोद कुमार ने कहा सुप्रीम कोर्ट लगातार सरकार से पराली जलाने को लेकर सवाल जवाब कर रहा हैं। ऐसे में हम सभी समाज के जिम्मेदार लोगों का फर्ज बनता है कि वातावरण को शुद्ध रखने के लिए अपनी जिम्मेदारी निभाएं। उन्होंने ग्राम प्रधानों से क्षेत्र में लोगों से मीटिंग के माध्यम से इस संबंध में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। ग्राम प्रधानों ने कहा गांवों में पार्टीबाजी होने के चलते यदि वह किसी से पराली या पत्ती जलाने से मना करते हैं तो गांव में दुश्मनी पैदा होती है। एडीएम ने कहा हम सभी का दायित्व है कि हम पंचायत स्तर पर इस समस्या का समाधान जागरूकता से कर सकते हैं।
उन्होंने गांव में घूम रहे बेसहारा पशुओं के लिए भी प्रधानों से एक-एक पशु अपने यहां रखने की अपील करते हुए कहा कि उसके लिए सरकार उनका चारे आदि का खर्च देने को तैयार हैं। इसमें एसडीएम पूर्ण सिंह राणा, तहसीलदार देवेंद्र सिंह, बीडीओ विजय कुमार तिवारी, पशु चिकित्सा अधिकारी मनीष कुमार, एडीओ विनोद कुमार, एडीओ राकेश शर्मा, बाबूराम वर्मा, ग्राम सचिव विकास, तेजपाल सिंह, सम्राट सिंह, राजपाल सिंह, अशोक चौधरी, आशीष सांपला, सुनील प्रधान, सत्यपाल सैनी, अशोक शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें