फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: मेरे साथ कोई अप्रिय घटना घटी तो स्कूल प्रबंधन होगा जिम्मेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। लॉर्ड महावीरा एकेडमी से बर्खास्त की गई शिक्षिका श्रुति सोनी ने स्कूल प्रबंधन पर उनके मानसिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। चेतावनी दी है कि यदि उनके साथ कोई अप्रिय घटना घटती है तो उसके लिए प्रबंधन जिम्मेदार होगा।
विज्ञापन

श्रुति सोनी का कहना है कि बर्खास्त करने से पहले कोई नोटिस दिया जाना चाहिए था, लेकिन उन्हें बिना किसी नोटिस के बाहर कर दिया गया। उनका कहना है कि उन पर एक छात्र की पिटाई करने का आरोप लगाया गया है, जबकि एक भी ऐसा बच्चा या पैरेंट्स नहीं है, जो इस बात से सहमत हो। उन्होंने बताया कि एक सोची समझी साजिश के तहत 28 फरवरी को उन्हें स्कूल के कार्यालय में बुलाया गया।
वहां प्रधानाचार्य और प्रबंधन से जुड़े लोगों ने उनका मानसिक उत्पीड़न किया। एक अपराधी की तरह बिठाकर व्यवहार किया गया। उन्हें उनके पति और परिजनों को फोन नहीं करने दिया गया। इस तरह का व्यवहार अमानवीय रहा। 13 साल सेवा देने के बाद भी इस तरह का व्यवहार किए जाने से मानसिक आघात लगा है, जिसकी वजह से वह डिप्रेशन में हैं। उनका कहना है कि यदि उनके साथ कोई अप्रिय घटना घटती है तो इसके लिए स्कूल प्रबंधन जिम्मेदार होगा।
विज्ञापन

उधर, प्रधानाचार्य प्रिया जैन ने बताया कि श्रुति सोनी का रवैया कई साल से खराब था। दो वर्ष पहले भी चेतावनी दी गई थी। उसके बाद भी उनके व्यवहार और कार्यशैली में सुधार नहीं हुआ। अंतत: प्रबंधन को उन्हें बर्खास्त करने का निर्णय लेना पड़ा। नियमानुसार बर्खास्त किया गया है। तीन महीने का एडवांस वेतन भी दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें