फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: वित्तीय वर्ष खत्म होने से पहले निधि की रकम खर्च पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। वित्तीय वर्ष के समाप्त होने से पहले जनप्रतिनिधियों का निधि को खर्च करने पर जोर है। जनप्रतिनिधियों ने विकास कार्यों से संबंधित प्रस्ताव दे दिए हैं। इनमें सबसे अधिक 4.90 करोड़ रुपये के प्रस्ताव बेहट विधायक उमर अली ने दिए हैं। सरकार द्वारा विधायक निधि के रूप में दो किस्तों में पांच करोड़ रुपये की राशि दी जाती है।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 31 मार्च को समाप्त हो जाएगा। ऐसे में जनप्रतिनिधियों में अपने-अपने क्षेत्र में कराए जाने के विकास कार्यों के प्रस्ताव प्रशासन को सौंपे हैं। नगर विधायक राजीव गुंबर ने 3.30 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के प्रस्ताव सौंपे हैं। इसी तरह नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी ने ढाई करोड़ रुपये के प्रस्ताव दिए हैं। गंगोह विधायक चौधरी कीरत सिंह के दो करोड़ रुपए के प्रस्ताव फिलहाल स्वीकृत हुए हैं।
रामपुर मनिहारान विधायक देवेंद्र निम ने भी ढाई करोड़ रुपये के प्रस्ताव भेजे हैं। देवबंद विधायक और मंत्री कुंवर बृजेश ने भी ढाई करोड़ रुपये के प्रस्ताव भेज दिए हैं। इसी तरह सहारनपुर देहात से विधायक आशु मलिक ने भी 3.67 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के प्रस्ताव भेज दिए हैं। अब इन प्रस्तावों को स्वीकार कर विकास कार्यों शुरू कराए जाएंगे।
विज्ञापन

परियोजना निदेशक प्रणय कृष्ण ने बताया कि विधायक निधि से होने वाले विकास कार्यों के प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं। जल्द कार्यों को शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें