फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘जिंदगी से बहुत परेशान हो गया हूं’

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। महज डेढ़ साल पहले शादी हुई, 11 दिन पहले ही घर में बेटे का जन्म हुआ। इससे दलीप के घर में खुशी छायी हुई थी, लेकिन पत्नी से चल रही अनबन के कारण वह परेशान रह रहा था। यही वजह रही कि दलीप ने पहले तो पत्नी प्रतिभा को जहर देकर मार दिया और फिर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

गांव धर्मपुर सरावगी में पत्नी की हत्या करने के बाद आत्महत्या करने वाले दलीप ने सुसाइट नोट में वह सब कुछ लिखा है, जिस वजह से उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। सुसाइड नोट में उसने लिखा, जिंदगी से बहुत परेशान हो गया हूं। जब मेरी शादी हुई थी सभी बहुत खुश थे, लेकिन मैं नहीं। पता नहीं था कि जिससे शादी कर रहा हूं, वह हमारे घर को बर्बाद कर देगी। रात इसने (प्रतिभा) पवित्र रिश्ते को लेकर बेहद शर्मनाक आरोप लगाया। उसके सास ससुर ने भी इसी प्रकार के आरोप लगाए हैं। दोस्तों पता नहीं एक एक दिन कैसे काट रहा था। प्रतिभा की वजह से मैं बहुत परेशान हो गया हूं। इसी के चलते प्रतिभा को खत्म कर रहा हूं और अपने आपको भी। आगे लिखा मां, मामा के यहां गई हुई है। मैं अपने होशोहवास में प्रतिभा को और अपने को खत्म कर रहा हूं। मेरे बच्चे का नाम यश है और ये बच्चा मेरी मां को दिया जाए और हां मेरी मां और दोनों बहनों के आने तक मेरा अंतिम संस्कार न किया जाए। बता दें कि जिन पवित्र रिश्तों का जिक्र दलीप ने सुसाइड नोट में किया है लोकलाज के चलते उस रिश्ते का खुलासा नहीं किया जा सकता।
दलीप ने आत्महत्या करने से पूर्व सुसाइड नोट को अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर भी लगा दिया था। सुसाइड नोट में सबसे नीचे अपने मोबाइल फोन का पासवर्ड भी लिखा था। बताया गया है कि दलीप बेहद खुशमिजाज था। जो पिता की मौत के बाद मां और पत्नी के साथ रहता था। उसकी दोनों बहनों की पहले ही शादी हो चुकी है।
विज्ञापन

पहले दोनों के आत्महत्या की मिली थी सूचना
सीओ रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि पहले तो पुलिस को यही सूचना मिली थी कि महिला ने जहर खा लिया है और उसके पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मौके पर छानबीन में दलीप की जेब से सुसाइड नोट मिला, जिसमें पत्नी को मारकर फांसी लगाकर आत्महत्या करने की बात लिखी है।
विज्ञापन

-- बेटे के पैदा होने पर छुट्टी लेकर आया था दलीप
दलीप उत्तराखंड की एक कंपनी में बतौर सुरक्षा गार्ड नौकरी करता था। परिवार में बेटे का जन्म होने पर ही वह छुट्टी लेकर घर आया हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें