फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैं गैंगस्टर आसिफ उर्फ चीका हूं, मुझे गिरफ्तार कर लो

विज्ञापन
गेंगस्टर का आरोपी आसिफ उर्फ चीका - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। सर, मैं गोहत्या का आरोपी हूं, काफी समय से वांछित चल रहा हूं। तीन माह पहले मुझ पर गैंगस्टर भी लगा। मुझे पुलिस की गोली नहीं खानी है, गिरफ्तार करके जेल भेज दो। बाहर रहा तो किसी दिन पुलिस मुझे गोली मार देगी...। यह किसी फिल्म का दृश्य नहीं, बल्कि पुलिस के ऑपरेशन क्लीन से बदमाशों में पैदा हुए खौफ का नमूना है, जो बृहस्पतिवार को कुतुबशेर थाने में दिखाई दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर बाद एक युवक अचानक कुतुबशेर थाना पर पहुंचा और सीधे थाना प्रभारी के कक्ष में जा पहुंचा। थानाध्यक्ष के सामने जाते ही घबराते हुए बोला कि उसका नाम आसिफ उर्फ चीका है, वह ढोलीखाल का रहने वाला है। उस पर गो हत्या का मामला दर्ज है। तीन महीना पहले गैंगस्टर अधिनियम में निरुद्ध किया गया था। वह काफी समय से फरार चल रहा है। दो दिन पूर्व ही ढोलीखाल के ही शारिक उर्फ खच्चर को नगर कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गोली मारकर घायल किया और गिरफ्तार कर लिया। उसे भी डर लग रहा है कि छुपता रहा, तो किसी दिन पुलिस उसे गोली न मार दे। गोली लगने पर गिरफ्तार होकर जेल जाने से बेहतर है कि पहले ही सरेंडर कर दूं। इसलिए उसे गिरफ्तार कर लो और जेल भेज दो।
सीओ प्रथम रजनीश उपाध्याय ने बताया कि आसिफ को गैंगस्टर में निरुद्ध किया गया था और काफी समय से वह फरार चल रहा था। बृहस्पतिवार को वह खुद ही थाने में पहुंच गया, जिसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें