फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर, स्कूल में शराब पीकर आता है प्रधानाध्यापक

विज्ञापन
विज्ञापन
सर, स्कूल में शराब पीकर आता है प्रधानाध्यापक
विज्ञापन

सहारनपुर। एडीएम सर, हमारे स्कूल का प्रभारी प्रधानाध्यापक स्कूल में शराब पीकर आता है। नशे में वह कई बार बच्चों के ऊपर गिर चुका है। यह शिकायत उच्च प्राथमिक विद्यालय महेशपुर बड़गांव (अंग्रेजी माध्यम) की सहायक अध्यापिका और उनके साथ पहुंची गांव की महिलाओं ने एडीएम (प्रशासन) एसबी सिंह को शिकायत पत्र सौंपकर की है। सहायक अध्यापिका रजनी और उनके साथ कई महिलाएं डीएम से मिलने कलेक्ट्रेट पहुंचीं। एडीएम को शिकायत में बताया कि स्कूल का प्रभारी प्रधानाध्यापक स्कूल में शराब पीकर आता है। इससे बच्चों पर बुरा असर पड़ रहा है। उन्होंने शिक्षक पर बच्चों से अवैध वसूली करने का भी आरोप लगाया है। रजनी का आरोप है कि वह एक साल से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और खंड शिक्षा अधिकारी को उक्त शिक्षक की शिकायत करती आ रही है। आरोपी की शराब के नशे की वीडियो भी बनाकर भेजी हैं, मगर कार्रवाई नहीं हो रही है। उधर, प्रधानाध्यापक मुनेश कुमार सैनी ने आरोपों का खंडन किया है। मुनेश का कहना है कि शिक्षिका कुछ बच्चों और उनकी माताओं को बहकाकर उनके खिलाफ खड़ा कर रही हैं। ------
विज्ञापन

जांच के बाद प्रधान अध्यापक निलंबित
शिकायत मिलने के बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रमेंद्र कुमार सिंह शुक्रवार को स्कूल का औचक निरीक्षण करने महेशपुर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान स्कूल में पंजीकृत 172 के सापेक्ष 83 बच्चे उपस्थित मिले। सहायक अध्यापिका रजनी चिकित्सा अवकाश पर थीं। स्कूल में जूते, मौजे, किताबें और ड्रेस का अभी तक वितरण नहीं किया गया। बच्चे कक्षा में बैठने की बजाय इधर-उधर घूमते दिखे। अन्य अव्यवस्थाएं भी स्कूल में मिलीं। पदीय दायित्वों के प्रति लापरवाही मानते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने प्रभारी प्रधान अध्यापक मुनेश कुमार सैनी को निलंबित कर दिया है। साथ ही खंड शिक्षा अधिकारी सरसावा संजय भारती को इसकी जांच सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें