कुछ दिनों बाद दोनों में मनमुटाव होने लगा तो मामला कोतवाली तक पहुंचा, पुलिस ने दोनों में समझौता करा कर पत्नी को पति के साथ भेज दिया। दोबारा फिर दोनों में मनमुटाव हुआ तो पत्नी कोतवाली पहुंची।
पुलिस ने पहले की तरह समझौता कराने का प्रयास किया, लेकिन इस बार पति ने पत्नी को साथ ले जाने से साफ इंकार कर दिया। युवती के परिजनों ने भी उसे घर ले जाने से इनकार कर दिया। अब बेबस युवती अपने किसी रिश्तेदार के घर पर रह रही है। पीड़िता ने महिला हेल्प डेस्क पर शिकायत कर न्याय दिलाने की मांग की है।
कोतवाली प्रभारी प्रभाकर कैंतुरा ने बताया कि कई बार वह समझौता करा चुके हैं। फिर से दोनों को बैठा कर मामले में समझौता कराने का प्रयास किया जाएगा।