फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज हत्या में आरोपी पति और सास गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मंडी कोतवाली पुलिस ने सिराज कालोनी में महिला हुस्ना की हत्या के मामले में आरोपी पति और सास को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को चिलकाना रोड से गिरफ्तार किया गया है। अन्य नामजद आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

खाताखेड़ी क्षेत्र की सिराज कालोनी निवासी भूरा की पत्नी हुस्ना (22) की बृहस्पतिवार शाम आग से झुलसकर मौत हो गई थी। हुस्ना के पिता शहीद अहमद ने दहेज के लिए बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है। शहीद के मुताबिक ससुराल पक्ष के लोगों ने हुस्ना पर केरोसिन छिड़ककर उसे जलाया, जिससे उसकी मौत हो गई। इस मामले में उन्होंने मंडी कोतवाली में हुस्ना के पति भूरा, सास सानी उर्फ रुखसाना और ससुराल पक्ष के इखलाक और इसरार को भी नामजद कराया था। मंडी कोतवाली प्रभारी ने बताया कि रविवार को आरोपियों की तलाशी के दौरान हुस्ना के पति भूरा और सास सानी उर्फ रुखसाना निवासी सिराज कालोनी को गिरफ्तार कर लिया गया। अन्य दो नामजद आरोपी अभी गिरफ्त से बाहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें