फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: एक दूसरे को गले लगाकर दी ईद की मुबारकबाद

Sat, 07 Jun 2025 11:54 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
अंबाला रोड ​स्थित ईदगाह में  ईद की नमाज में गले मिलते बच्चे
विज्ञापन
देवबंद/तल्हेड़ी बुजुर्ग। नगर एवं देहात क्षेत्र में ईद-उल-फितर का त्योहार अकीदत के साथ मनाया गया। शासन की गाइडलाइन का पालन करते हुए लोगों ने ईद की नमाज अदा की। एक दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी।
विज्ञापन

नगर की ईदगाह में प्रसिद्ध आलिम-ए-दीन मुफ्ती अफ्फान मंसूरपुरी ने ईद की नमाज अदा कराई। नमाज से पूर्व हुए खुत्बे में उन्होंने बुराइयों से दूर रहने और इस्लाम के बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। इ
सके अलावा मरकजी जामा मस्जिद, रशीदिया मस्जिद, अतियबुल मस्जिद, दारुल उलूम की कदीम मस्जिद समेत देहात के तल्हेड़ी बुजुर्ग और चंदेना कोली की ईदगाह और प्रमुख मस्जिदों में लोगों ने ईद नमाज अदा की गई। ईद की नमाज के दौरान पुलिस प्रशासन की व्यवस्था चाक-चौबंद रही। एसपी देहात सागर जैन समेत स्थानीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें