फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरा, कई घरों के विद्युत उपकरण फुंके

Mon, 30 Jun 2025 02:32 PM IST
प्रत्युष शर्मा अमर उजाला, न्यूज नेटवर्क, सहारनपुर

सार

सहारनपुर के देवबंद में एचटी लाइन का तार कई मकानों पर गिरने से घरों में रखे बिजली के उपकरण फुंक गए। बिजली विभाग ने टूटे तारों को हटवाकर बिजली आपूर्ति सुचारू करवाई।
विज्ञापन
मकानों पर गिरा हाईटेंशन लाइन का तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर। देवबंद नगर की कोहला बस्ती में रविवार रात भारी बारिश के चलते हाई टेंशन विद्युत लाइन का तार टूटकर कई मकानों पर गिर गया, जिससे घरों में रखे बिजली के उपकरण जलकर राख हो गए। पीड़ित सोनू, शाकिर, वाजिद, साकिब, दिलशाद और शाकिर ने बताया कि विद्युत उपकरण फुंकने से उन्हें काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तार हटाकर विद्युत विभाग ने सुचारू की बिजली - फोटो : अमर उजाला
विद्युत विभाग ने सुचारू की बिजली

सुबह करीब 11 बजे जानकारी मिलते ही विद्युत विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और टूटे विद्युत तार को हटवाते हुए बिजली सुचारू कराने में जुट गए। एसडीओ विद्युत पुलकित टंडन ने बताया कि हाई टेंशन लाइन के टूटे तार की मरम्मत की गई, जिसके बाद विद्युत आपूर्ति को सुचारू कर दिया गया, हालांकि इस प्रक्रिया में काफी देर लगी।

जलभराव से भी परेशान हुए ग्रामीण

उधर, देर रात से हो रही बरसात के चलते कस्बे में जलभराव हो गया था, निचले क्षेत्रों में घरों और प्रतिष्ठानों में पानी घुसने से लोगों को परेशानी हुई। ग्रामीणों में टूटे तार के चलते करंट दौड़ जाने का भी डर बना रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें