फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमिश्नर ने कसे चीनी मिलों के पेंच

Thu, 22 Jun 2017 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
अधिकारियों के साथ बैठक करते कमिश्नर। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने बृहस्पतिवार को बकाया भुगतान करने में कोताही बरत रही मंडल की शुगर मिलों के पेंच कसे। उन्होंने कहा कि तय समय सीमा में पूरा  भुगतान नहीं किया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


मंडल में करीब 600 करोड़ रुपये शुगर मिलों पर बकाया हैं।  बृहस्पतिवार को मंडलायुक्त  दीपक अग्रवाल ने कार्यालय में उप गन्ना आयुक्त  सत्येंद्र सिंह, गन्ना भुगतान में फ़िसड्डी चीनी मिलों के प्रधान प्रबंधकों, तीनों जिलों के जिला गन्ना अधिकारियों की बैठक ली ।

उन्होंने चीनी मिलों के गन्ना मूल्य के सही भुगतान न करने पर गहरी नाराजगी जताई। बकाया भुगतान की  समीक्षा करते हुए उन्होंने बजाज समूह की भैसाना (मुजफ्फरनगर) , थानाभवन (शामली) और गांगनौली (सहारनपुर) की अवशेष देयता और माहवार भुगतान की सीमा निर्धारित करते हुए अगस्त तक पूरा भुगतान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


शामली एवं थानाभवन ने 50 -50 करोड़ , गांगनौली ने 40 करोड़ और भैंसाना मिल ने 95 करोड़  का भुगतान जुलाई में  करने का आश्वासन दिया। चीनी मिलों के प्रतिनिधियों ने बताया कि जीएसटी के मद्देनजर चीनी बिक्री कम हो रही है।

 सहकारी क्षेत्र की सरसावा और नानौता के प्रबंधकों ने बताया कि उनकी चीनी मिलों का चीनी परता कम रहा है। फिलहाल चीनी की बिक्री कम है लेकिन सरकार से जल्द ही सहायता मिलने की उम्मीद है। मंडलायुक्त ने उप गन्नाआयुक्त को निर्देश दिए कि 15 जुलाई को  गन्ना भुगतान की रिपोर्ट पेश की जाए। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें