फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के साथ डेंगू और मलेरिया का खतरा

विज्ञापन
जिला अस्पताल में दवा लेने के लिये लाइन में लगे मरीज - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। कोरोना के साथ ही अब डेंगू और मलेरिया का खतरा मंडरा रहा है। बीते माह एसबीडी जिला अस्पताल में मलेरिया के दो मामले सामने भी आ चुके हैं। डेंगू के लिए डॉक्टर जांच लिख रहे हैं। मगर खास बात यह है कि अस्पताल की पैथोलॉजी लैब में अभी तक डेंगू की जांच की एलाइजा किट नहीं हैं।
विज्ञापन

कोरोना के चलते लॉकडाउन में एसबीडी जिला अस्पताल की ओपीडी लगभग खाली रही, मगर अब ओपीडी के बाहर मरीजों की कतारें लग रही हैं। सबसे अधिक मरीज फिजीशियन की ओपीडी के बाहर है। वर्तमान में 150 से 200 मरीज फिजीशियन की ओपीडी में पहुंच रहे हैं। इन मरीजों में अब मलेरिया और डेंगू के लक्षण वाले मरीज भी पहुंचने लगे हैं, जो कोरोना से लड़ रहे विभाग के लिए दोहरी चिंता की बात है। विभागीय सूत्रों ने बताया कि बीते माह मलेरिया के दो नमूने पॉजिटिव निकले हैं। डेंगू की जांच फिजीशियन ने लिखी हैं, मगर पैथोलॉजी लैब में जांच किट नहीं होने की वजह से डेंगू की जांच नहीं हो पा रही है। इसकी वजह से मरीजों को परेशानी हो रही है। सवाल यह है कि जब किट ही नहीं है तो डेंगू से लड़ा कैसे जाएगा।
संचारी रोगों से निपटने को चल रहा माह
डेंगू और मलेरिया संचारी रोगों में आते हैं। संचारी रोगों को फैलने से रोकने के लिए चिकित्सा विभाग एक से 31 जुलाई तक संचारी रोग नियंत्रण माह चला रहा है। दावा है कि विभागीय टीमें घर घर जाकर लोगों को संचारी रोगों से बचने के लिए जागरूक कर रही हैं।
विज्ञापन

किट के बारे में जानकारी नहीं - नोडल अधिकारी
नोडल अधिकारी शिवांका गौड़ ने बताया कि डेंगू और मलेरिया से निपटने के लिए विभाग पूरी तरह तैयार है। संचारी रोग नियंत्रण माह सफलतापूर्वक चल रहा है। मगर अस्पताल की लैब में डेंगू की जांच के लिए किट है या नहीं। इसकी जानकारी नहीं है।
अभी चार्ज लिया है। इसलिए डेंगू की जांच की किट होने या नहीं होने की जानकारी नहीं है। मगर यदि अभी तक किट नहीं आई हैं तो तुरंत किट की व्यवस्था की जाएगी। कोशिश यही रहेगी कि मरीजों को बेहतर से बेहतर इलाज मिल सके। -- डॉ. एसएस लाल, सीएमएस।

जिला अस्पताल में दवा लेने के लिये लाइन में लगे मरीज- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें