फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाउस अरेस्ट शो: उल्लू एप के सीईओ विभु अग्रवाल और अभिनेता एजाज खान पर मुकदमा, युवतियों से करा रहे अश्लील कृत्य

Thu, 08 May 2025 05:54 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

बागपत से भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष नितिन चौधरी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। इस शो के बेहद आपत्तिजनक और अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
एक्टर एजाज खान - फोटो : इंस्टाग्राम@imajazkhan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाउस अरेस्ट शो मामले में उल्लू एप के सीईओ विभु अग्रवाल और अभिनेता एजाज खान के खिलाफ साइबर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। बागपत से भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष नितिन चौधरी ने इन पर अश्लीलता फैलाने का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए दोनों आरोपियों को नोटिस जारी करने की बात कही है।
विज्ञापन

नितिन चौधरी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि हाउस अरेस्ट शो की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो में होस्ट एजाज खान महिला प्रतिभागियों को कैमरे के सामने अश्लील कृत्य करने को मजबूर करते नजर आ रहे हैं, जो समाज के लिए ठीक नहीं है। उन्होंने होस्ट एजाज खान पर अश्लीलता को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। 

यह भी पढ़ें...
Saharanpur: जहरीला पदार्थ खाकर एसएसपी कार्यालय पहुंचा युवक, हालत गंभीर    
 
विज्ञापन

इस मामले में तहरीर मिलने पर साइबर थाना पुलिस ने एप के सीईओ विभु अग्रवाल, अभिनेता एजाज खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इन पर अश्लील सामग्री को इलेक्ट्रॉनिक रूप से दिखाना और अश्लील सामग्री का सार्वजनिक तौर पर प्रदर्शन करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। एसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि शिकायत मिलने पर मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें