फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: हॉस्पिटल प्रबंधन ने रोका चिकित्सक का भुगतान, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरसावा। देहरादून निवासी डॉ. अंशुल जैन ने गांव सौराना स्थित एमजेएस मेडिकल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट प्राइवेट लिमिटेड तथा एयरॉमेड हॉस्पिटल के डॉ. सतीशचंद जोशी, डॉ. विवेक मराठा तथा डॉ. सुभाष के खिलाफ कोर्ट के माध्यम से 55 लाख रुपये हड़पने की प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


डॉ. अंशुल जैन ने बताया कि 27 मई 2023 से हॉस्पिटल में कार्डियोलॉजी चिकित्सक के रूप में सेवाएं देनी शुरू की थी। इसमें मरीजों से प्राप्त ईलाज के बिल का 60 प्रतिशत अंश हॉस्पिटल का तथा 40 प्रतिशत उन्हे मिलना था। इसका भुगतान प्रत्येक माह किया जाना था। हिसाब करने के बाद अस्पताल प्रबंधन को उसे 81 लाख रुपये का भुगतान करना था। इसमें से थोड़ी-थोड़ी पेमेंट करके उन्होंने लगभग 25 लाख रुपये का भुगतान कर दिया परंतु उसके बाद वे पेमेंट करने में टालमटोल करने लगे। मजबूरी में उन्होंने 8 अगस्त 2024 को अस्पताल में सेवाएं देने बंद कर दी। आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन बचे हुए उनके हिस्से के लगभग पचपन लाख रुपये नहीं दे रहा है। जब उनसे पेमेंट देने की बात की तब उनके साथ अभद्रता करते हुए धमकी दी गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें