फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हौजरी कारोबारी करेंगे एक सप्ताह का सेल्फ लॉकडाउन

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप से बचाव के लिए हौजरी कारोबारियों ने अच्छी पहल की है। सहारनपुर हौजरी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन की बैठक में सर्वसम्मति से एक सप्ताह का सेल्फ लॉकडाउन रखने का निर्णय लिया है। उन्होंने होम आइसोलेशन में रहनेे वाले मरीजों के लिए ऑक्सीजन की व्यवस्था कराने की मांग की।
विज्ञापन

रविवार को ऑनलाइन हुई बैठक में अध्यक्ष कृष्णलाल मक्कड़ ने कहा कि कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप से लगातार मौत हो रही हैं। इसलिए हौजरी उद्यमी सर्वसम्मति से एक सप्ताह तक सेल्फ लॉकडाउन करेंगे। जिससे कोरोना की चेन को तोड़ने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि कोरोना की चपेट में आए मरीज अस्पताल, वेंटिलेटर और ऑक्सीजन आदि की कमी से जूझ रहे हैं। कहा कि कोरोना से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। कहा कि होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों को ऑक्सीजन की सुविधा मिलनी चाहिए। इससे अस्पतालों में बेड की कमी की समस्या से कुछ हद तक निजात मिल सकती है। उन्होंने कहा कि बुखार और खांसी के मरीजों को उनकी कोविड रिपोर्ट आने तक डॉक्टरों से ऑनलाइन परामर्श की सुविधा भी मिलनी चाहिए। जूम पर हुई ऑनलाइन बैठक का संचालन महामंत्री घनश्याम माहेश्वरी ने किया। इस दौरान मनजीत अरोड़ा, सुशील सड़ाना, संदीप अग्रवाल, विशाल गोयल, सचिन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें