उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने वाणिज्य कर विभाग में एडिशनल कमिश्नर ग्रेड वन कमलेश भट्ट का घेराव किया।
महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा और महामंत्री सुरेंद्र मोहन सिंह चावला ने कहा कि वाणिज्य कर विभाग के अधिकारी बिक्री की मॉनिटरिंग के नाम पर दुकानदारों और होटल व्यवसाइयों का उत्पीड़न कर रहे हैं, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
चेतावनी दी कि यदि अधिकारियों ने अपने रवैये में बदलाव नहीं किया तो संगठन प्रदेशव्यापी आंदोलन करेगा। घेराव करने वालों में हरीश मलिक, पाली कालड़ा, कुलदीप सिंह, विजय खुराना, पंकज, लक्की, रविंद्र, शिवेंद्र, शंकर, रवि, अश्वनी, दीपक, पुनीत, अशोक, महेश, जयदीप, मुरली, प्रेम आदि रहे।
वाणिज्य कर के खिलाफ व्यापारी लामबंद
सहारनपुर। व्यापारी संगठनों ने वाणिज्य कर विभाग के अफसरों पर मॉनिटरिंग के नाम पर व्यापारियों के उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए मोर्चा खोल दिया है।
सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की बैठक में मुख्य संरक्षक लाज कृष्ण गांधी, महानगर अध्यक्ष राजकुमार मक्कड़, रवि जुनेजा, निदेश सेठी आदि ने वाणिज्य कर विभाग पर दुकानदारों के उत्पीड़न का आरोप लगाया।
अशोक, अखिलेश, यतिंद्र, प्रेम, मनीष, राहुल गांधी, विनोद, गुलशन आदि रहे। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में जिलाध्यक्ष विमल विरमानी ने कहा कि संगठन व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने भी वाणिज्य कर विभाग पर व्यापारियों के उत्पीड़न का आरोप लगाया। उन्होंने कमिश्नर को भी ज्ञापन सौंपा है।