फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: सफाई के ठेके में मानदेय का रोड़ा, बढ़ी निविदा धनराशि पर बोर्ड लेगा निर्णय

Sun, 23 Aug 2026 12:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कार्यकारिणी समिति की बैठक कल यानी सोमवार को नगर निगम में होगी। बैठक में रखे जाने वाले प्रस्तावों में सबसे खास 58 वार्डों की सफाई व्यवस्था ठेके पर देने से संबंधित प्रस्ताव है। इसमें सफाईकर्मियों के मानदेय में वृद्धि की वजह से निविदा की धनराशि बढ़ गई है, जिसकी वजह से प्रस्ताव पहले कार्यकारिणी और फिर बोर्ड में जाना है। इसके अलावा आगामी मेला गुघाल की आय और व्यय भी प्रमुख प्रस्तावों में शामिल है।
विज्ञापन

नगर निगम 70 में से 58 वार्डों की सफाई व्यवस्था ठेके पर देने जा रहा है। इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया करीब दो महीने से चल रही है, लेकिन अभी तक पूर्ण नहीं हो सकी है। इसी में श्रम विभाग द्वारा अकुशल और अर्धकुशल सफाईकर्मियों के लिए निर्धारित मानदेय बढ़ाना पड़ रहा है। ऐसे में आरएफपी और बीओक्यू में बदलाव किया गया है। इससे पूर्व में अनुमोदित निविदा धनराशि में बढ़ोतरी हुई है। इस संशोधित निविदा को कार्यकारिणी समिति की बैठक में चर्चा और पारित करने के लिए रखा जा रहा है। इस पर बहस होने की संभावना है। इसके बाद बोर्ड इस पर अंतिम निर्णय लेगा। इसके अलावा मेला गुघाल प्रमुख प्रस्तावों में से एक है। इसमें नगर निगम द्वारा विभिन्न मदों से 3.65 लाख रुपये की प्रस्तावित आय और 1.50 करोड़ रुपये पर चर्चा होगी।




बैठक में रखे जाने वाले प्रमुख प्रस्ताव

-58 वार्डों की सफाई व्यवस्था ठेके पर देने की संशोधित निविदा का अवलोकन और अनुमोदन।

-मेला गुघाल से होने वाली 3.65 करोड़ रुपये की प्रस्तावित आय और 1.50 करोड़ रुपये का व्यय।
-शकलापुरी मार्ग, अशोक विहार, गोविंद विहार सहित महानगर में स्थापित पंप हाउसों की करीब 75 लाख रुपये से मरम्मत।

-अति पिछड़े अनुसूचित जाति बहुल गांवों में विकास के लिए संचालित एकीकृत विकास योजना के तहत गढ़ी मलूूक में समाज कल्याण विभाग को सामुदायिक केंद्र बनाने के लिए भूमि देना।
विज्ञापन
विज्ञापन

-खाताखेड़ी में बिजली उप केंद्र के लिए विद्युत निगम को जमीन मुहैया कराना।

-पार्षदों को सीयूजी सिम आवंटित करने।
-अग्निवीर भर्ती रैली के लिए टेंट, बैरिकेडिंग, जनरेटर, पंखे आदि के लिए 29.90 लाख रुपये खर्च करना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें