सहारनपुर। उत्तर प्रदेश होमगार्ड एनरोलमेंट-2025 की लिखित परीक्षा शनिवार यानी आज से 24 केंद्रों पर शुरू हो जाएगी। 27 अप्रैल तक प्रतिदिन दो पालियों में परीक्षा होगी। इसमें 59040 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा केंद्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, पुलिस अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी गई है।
जिले में होमगार्ड भर्ती परीक्षा के लिए 24 केंद्र बनाए गए हैं। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित की जाएगी। सभी केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट और सहायक केंद्र व्यवस्थापक तैनात किए गए। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी सहित आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएगी। धारा 163 के तहत 100 मीटर के दायरे में केवल परीक्षार्थी, ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी और सुरक्षाकर्मियों को ही प्रवेश की अनुमति होगी। इसके साथ ही परीक्षा अवधि में केंद्र से एक किलोमीटर के दायरे में फोटो कॉपी और स्कैनर की दुकानों को बंद रखा जाएगा।
फैक्ट फाइल
राजपत्रित अधिकारी - पांच
निरीक्षक - 32
उप निरीक्षक - 185
मुख्य आरक्षी - 227
आरक्षी - 209
यह बनाए गए केंद्र
- आर्य कन्या इंटर कॉलेज मटिया महल खालापार
- बीडी बाजोरिया इंटर कॉलेज चकराता रोड
- बीएचएस इंटर कॉलेज मिशन कंपाउंड
- गौरी शंक इंद्रपाल सिंह इंटर कॉलेज हसनपुर चुंगी
- राजकीय कन्या इंटर कॉलेज लिंक रोड
- राजकीय इंटर कॉलेज देहरादन रोड कैलाशपुर
- राजकीय इंटर कॉलेज नेहरू मार्केट
- गुरुनानक कन्या इंटर कॉलेज गांधी पार्क
- गुरुनानक इंटर कॉलेज अंबाला रोड
- एचएवी इंटर कॉलेज मातागढ़ कलसिया रोड
- इंडस्ट्रीयल मुस्लिम गर्ल्स इंटर कॉलेज कम्बोह का पुल
- इस्लामिया इंटर कॉलेज ईदगाह रोड
- जेवी जैन इंटर कॉलेज मातागढ़ पुराना कलसिया रोड
- जेबीएस हिंदू कन्या इंटर कॉलेज रायवाला
- जनता इंटर कॉलेज अहमदपुर ब्राह्मण, पिलखनी अंबाला रोड
- जेवी जैन डिग्री कॉलेज प्रद्युमन नगर
- महाराज सिंह डिग्री कॉलेज चकराता रोड
- मुन्नालाल गर्ल्स डिग्री कॉलेज चिलकाना रोड
- राजकीय इंटर कॉलेज कमेला रोड
- एसबीबीए इंटर कॉलेज धोबीघाट
- एसडी इंटर कॉलेज चकराता रोड
- एसएएम इंटर कॉलेज देहरादून रोड निकट घंटाघर
- सावित्रीबाई फुले राजकीय महिला पॉलीटैक्निक देहरादून रोड कुम्हारहेड़ा
- श्री दिगंबर जैन कन्या इंटर कॉलेज छत्ता बारूमल
-
होमगार्ड भर्ती परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। प्रत्येक परीक्षा केंद्र के बाहर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रहेगी। परीक्षार्थियों को प्रवेश देने से पहले गेट पर चेकिंग की जाएगी।
- अभिनंदन सिंह, एसएसपी