चंद्रनगर में खोखली हुई सड़क में बना हुआ गढ्डा।
- फोटो : SAHARANPUR
खोखली हुई सड़क, कभी भी हो सकता है हादसा
सहारनपुर। वार्ड 55 के मोहल्ला चंद्रनगर में करीब 30 मीटर सड़क का हिस्सा खोखला हो चुका है। यह सड़क कई जगह से धस चुकी और गड्ढे हो गए, इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि मांग के बावजूद मरम्मत कार्य नहीं कराया जा रहा है।
मोहल्ला चंद्रनगर निवासी अतुल शर्मा, नीलम, कविता, धीरज वालिया, अनिता, रितू, प्रीति, अनूप धींगड़ा ने कहा आयुर्वेदिक अस्पताल वाली गली के पास करीब 30 मीटर के हिस्से में सड़क खोखली गई है, जो कई जगह धसने के कारण गड्ढे हो गए। इस मार्ग हर समय वाहनों का आवागमन रहता है। ऐसे में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। इसलिए गड्ढों में पेड़ों की टहनियां डाली गई हैं। ताकि लोग बचकर निकल सकें। नगर निगम से कई बार से सड़क को बनाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हुई है। पार्षद संजय गर्ग ने कहा सड़क के निर्माण को टेंडर करा दिया गया है। एक या दिन में इस पर काम शुरू हो जाएगा।